Katra News: माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे राज्यपाल, देशवासियों के लिए मांगी ऐसी मन्नत कि हर आंख हुई नम

Jammu and Kashmir News: जम्मू के कटरा स्थित विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक विशेष वीआईपी मूवमेंट देखने को मिला। यहां राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया।

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पत्नी संग किए विशेष दर्शन

इस पावन और भावुक कर देने वाले अवसर पर राज्यपाल के साथ लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोनों ने श्राइन बोर्ड के मुख्य अधिकारियों की मौजूदगी में माता के दरबार में मत्था टेका। इस वीआईपी दौरे को लेकर मंदिर परिसर और कटरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

देश में शांति और समृद्धि के लिए की विशेष प्रार्थना

राज्यपाल ने इस दौरान हिमाचल प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए माता रानी से प्रार्थना की। उन्होंने देश में आपसी भाईचारा, एकता और अखंडता को बनाए रखने की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि माता वैष्णो देवी सभी नागरिकों के जीवन को सुखद और मंगलमय बनाएं।

Reported By: Muzaffar Bhat

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories