एयर इंडिया की बड़ी लापरवाही: वैंकूवर जाने वाली फ्लाइट में गलत विमान भेजा, 7 घंटे उड़ान के बाद लौटना पड़ा

Air India News: एयर इंडिया की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। एयरलाइन ने वैंकूवर जाने वाली फ्लाइट के लिए गलती से बोइंग 777-200 LR विमान भेज दिया, जबकि इस रूट के लिए केवल बोइंग 777-300ER को ही मंजूरी दी गई थी। इसके चलते विमान को करीब 7 घंटे उड़ान भरने के बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया को फटकार लगाई है।

गलत विमान भेजने से यात्री हुए परेशान

हर अंतरराष्ट्रीय रूट केलिए विमानों को उनकी रेंज, सुरक्षा मानकों और नियामकीय अनुमोदन के आधार पर अनुमति दी जाती है। इस मामले में एयर इंडिया ने वैंकूवर रूट के लिए अनुमोदित न होने वाला विमान भेज दिया। विमान ने उड़ान भरी और करीब 7 घंटे बाद पता चला कि यह रूट के लिए अनुमोदित नहीं है। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई।

DGCA ने की कार्रवाई, अधिकारी पर गिरी गाज

घटनाके तुरंत बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया को सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस लापरवाही के लिए एयरलाइन के एक अधिकारी पर कार्रवाई भी की गई। डीजीसीए ने कहा कि गलत विमान भेजना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सुरक्षा जोखिम भी पैदा हो सकता है और यात्रियों के समय व संसाधनों की बर्बादी होती है।

एयरलाइन की विश्वसनीयता पर सवाल

इस तरह कीघटनाएं एयरलाइन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती हैं। डीजीसीए की सख्ती के बीच यह जरूरी हो गया है कि भविष्य में फ्लाइट प्लानिंग और अनुमोदन प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जाए। एयर इंडिया से उम्मीद की जा रही है कि वह इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाएगी। फिलहाल डीजीसीए मामले पर नजर बनाए हुए है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories