अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों का बड़ा खुलासा, रोजाना तीन लाख रुपये तक उड़ाता था गैंग

Ayodhya News: अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावे की राशि चोरी करने वाले तीन आरोपियों से पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि वे रोजाना लाखों रुपये पार कर रहे थे। सुरक्षा में चूक का फायदा उठाकर गैंग ने एक संगठित नेटवर्क बना लिया था।

- Advertisement -

पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपी करुणेश पांडेय, लवकुश तिवारी और अनुकल्प मिश्र ने जुर्म स्वीकार किया है। पूछताछ में पता चला कि इस महापाप की शुरुआत सबसे पहले अविनाश शुक्ला नाम के शख्स ने की थी। उसे देखकर बाकी लोग भी इस लालच के जाल में फंस गए और वारदात को अंजाम देने लगे।

सुरक्षा जांच न होने से बढ़ा हौसला

आरोपियों ने बताया कि मंदिर परिसर में चढ़ावे की गिनती के समय किसी भी स्टाफ की गहन शारीरिक तलाशी नहीं ली जाती थी। इसी ढिलाई का फायदा उठाकर वे रोजाना शुरुआत में दो-दो हजार रुपये चुराने लगे। जब कई दिनों तक किसी को शक नहीं हुआ, तो आरोपियों का हौसला सातवें आसमान पर पहुंच गया।

चोरी की रकम को छिपाने के लिए आरोपियों ने एक शातिर तरीका निकाला था। वे पैसों की गड्डियों को बाथरूम की सीवर लाइन के गड्ढे में रख देते थे। इसके बाद ड्यूटी खत्म होने पर रुपयों को जुराबों और ढीली शर्ट की जेबों में छिपाकर बहुत आसानी से बाहर निकाल ले जाते थे।

- Advertisement -

पैसा बटोरने के लिए लगी थी होड़

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि बाद में उनके बीच ज्यादा से ज्यादा पैसे चुराने की होड़ मच गई थी। गैंग का हर सदस्य रोजाना 15 हजार से लेकर तीन लाख रुपये तक पार कर रहा था। लालच में अंधे होने के कारण उन्हें कभी यह अहसास ही नहीं हुआ कि वे भगवान का पैसा चुरा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रिमांड के दौरान हवालात में आरोपी लगातार रोते रहे और रात भर सो भी नहीं सके। हालांकि, उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। जेल के पुराने कैदी उन्हें जमानत मिलने के कानूनी पैंतरे सिखा रहे हैं, लेकिन समाज और परिवार ने अब उनसे दूरी बना ली है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

ऊना के गगरेट में हैरान करने वाला मामला, सुबह रीति-रिवाज से हुआ विवाह, शाम होते-होते आपसी सहमति से टूटा रिश्ता

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। गगरेट उपमंडल के अंबोटा गांव में सुबह पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह के बंधन में बंधे वर-वधू शाम को अलग हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस स्टेशन की मौजूदगी में आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया। दुल्हन ने ससुराल जाने […]

Related Articles