सिरमौर में नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। नाहन-कुमारहट्टी-शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर सराहां अस्पताल के पास एक कार तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़कर करीब 150 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

- Advertisement -

कार हादसे में दो की मौके पर मौत और दो घायल

पच्छाद पुलिस के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रीना शर्मा और 65 वर्षीय कार चालक अधिकारी जेटली के रूप में हुई है। दोनों मृतक सराहां क्षेत्र के रहने वाले थे।

गंभीर घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

हादसे में घायल 60 वर्षीय उर्मिल जेटली और 33 वर्षीय यशस्वी जेटली की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया गया है।

डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। उधर, एसडीएम पच्छाद डॉक्टर प्रियंका चंद्र ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार और घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

ऊना के गगरेट में हैरान करने वाला मामला, सुबह रीति-रिवाज से हुआ विवाह, शाम होते-होते आपसी सहमति से टूटा रिश्ता

Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। गगरेट उपमंडल के अंबोटा गांव में सुबह पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह के बंधन में बंधे वर-वधू शाम को अलग हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस स्टेशन की मौजूदगी में आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया। दुल्हन ने ससुराल जाने […]

Related Articles