जौनपुर में मोबाइल चैट न दिखाने पर प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर अलग-अलग फेंके

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में मोबाइल चैट दिखाने से मना करने पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की सोते समय गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए शव को टुकड़ों में काटा।

- Advertisement -

गड़ासे से शव के टुकड़े कर अलग-अलग इलाकों में फेंका

क्रूरता की हदें पार करते हुए आरोपी ने मृतका के हाथ-पैर काटकर अलग-अलग पॉलीथिन में भरे। इसके बाद वह अपनी बाइक से इन टुकड़ों को अलग-अलग सुनसान इलाकों में फेंक आया। रविवार सुबह शिवपुर बाईपास के पास महिला का धड़ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हत्यारोपी दिलीप को किया गिरफ्तार

सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी ने बताया कि मृतका की पहचान वाराणसी निवासी 40 वर्षीय रेशमा उर्फ सना के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात रामनगर गेट के पास मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी दिलीप ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, गड़ासा और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।

- Advertisement -

पूछताछ में आरोपी दिलीप ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि शनिवार रात को मड़ियाहूं स्थित कमरे पर मोबाइल चैट देखने को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था। इसके बाद जब रेशमा सो गई, तो उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

अच्छी नौकरी और पैसे के लालच में फंस गई थी मृतका

मृतका रेशमा तीन बच्चों की मां थी। वह आर्थिक तंगी के कारण नौकरी की तलाश में थी। आरोपी दिलीप मड़ियाहूं में किराए का कमरा लेकर एसी और फ्रिज रिपेयरिंग का काम करता था। उसने रेशमा को 15 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।

मृतका के पति ने जताया शक, वारदात में अन्य लोग भी शामिल

सोमवार को मड़ियाहूं पहुंचे मृतका के पति रहीम खान ने बताया कि आरोपी ने छह महीने पहले रेशमा से संपर्क बढ़ाया था। पति ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड की गहराई से जांच हो, क्योंकि उसे शक है कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles