दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत

- Advertisement -

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक बेहद भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

इस खौफनाक हादसे में एक मासूम बच्चा और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी कार

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक दुर्घटना थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बघोला के समीप हुई है। दिल्ली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक बड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार और भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के वक्त कार में चीख-पुकार मच गई और चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार की हालत देखकर ही हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही सदर फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस की टीम तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों और शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author: Sandeep Hooda

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles