मिशन 2027: पंजाब में चुनाव से पहले BJP ने चली बड़ी चाल, पहली बार दौरे पर आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष

Chandigarh News: पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 19 से 22 जून के बीच पंजाब के बड़े दौरे पर आ रहे हैं।

- Advertisement -

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला पंजाब दौरा होगा। इस बेहद महत्वपूर्ण दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी के तमाम बड़े नेता इस दौरे को सफल बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।

अमृतसर में हरिमंदिर साहिब से करेंगे शुरुआत

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने इस अहम दौरे की शुरुआत गुरु नगरी अमृतसर से करेंगे। अमृतसर पहुंचने के बाद वह सबसे पहले आस्था के केंद्र श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे और पंजाब की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लेंगे।

इसके बाद उनके प्रसिद्ध दुर्गयाना मंदिर जाने और जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे।

- Advertisement -

तीन दिनों तक लगातार होगी मैराथन बैठकें

अपने इस तीन दिवसीय पंजाब प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले कई प्रमुख कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। नितिन नबीन पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों और जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग दौर की रणनीतिक बैठकें करेंगे।

इन बैठकों में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार और 2027 के चुनाव रोडमैप पर गहन चर्चा होगी। इसके साथ ही पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए स्थानीय व्यापारियों, किसानों और प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष के सीधे संवाद का कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है।

हाल ही में पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। ढिल्लों ने संकेत दिए थे कि केंद्रीय नेतृत्व पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। यह दौरा उसी रणनीति का हिस्सा है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पंजाब दौरा फिलहाल प्रस्तावित है और अभी पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही तीन दिनों का पूरा शेड्यूल तय हो जाएगा, उसकी आधिकारिक जानकारी मीडिया से साझा की जाएगी।

Author: Gurpreet Singh

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

कुरुक्षेत्र लौट रही सरकारी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, 3 मिनट में जलकर खाक

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से मरीज को सुरक्षित...

Related Articles