Aditya Chopra Birthday: बचपन में खतरनाक बीमारी से लड़े आदित्य चोपड़ा, पहली पत्नी को तलाक देकर रानी मुखर्जी से रचाई शादी

Entertainment News: हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड को रोमांस का नया अंदाज दिया बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की सोच को भी पूरी तरह बदला है। वे हमेशा चकाचौंध से दूर रहकर पर्दे के पीछे से जादुई फिल्में बनाते हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि मशहूर निर्माता यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य बचपन में एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वे ऑडिटरी प्रोसेसिंग डिसऑर्डर (एपीडी) नाम की समस्या से लंबे समय तक जूझते रहे। इस बीमारी में इंसान का दिमाग आवाजों को ठीक से समझ नहीं पाता है।

गंभीर बीमारी को मात देकर महज 23 की उम्र में रचा इतिहास

इस बीमारी के बावजूद आदित्य चोपड़ा ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को पूरी तरह कहानियों और फिल्मों में व्यस्त रखा। उन्होंने सिर्फ 18 साल की उम्र में अपने पिता यश चोपड़ा के साथ ‘चांदनी’, ‘लम्हे’ और ‘डर’ जैसी शानदार फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया था।

महज 23 साल की उम्र में उन्होंने इतिहास रच दिया। उन्होंने शाहरुख खान और काजोल स्टारर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का निर्देशन किया। इस ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर बेस्ट डायरेक्टर का खिताब मिला। इसके बाद उन्होंने कई और यादगार फिल्में बनाईं।

आदित्य ने ‘मोहब्बतें’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। बतौर निर्माता उन्होंने ‘धूम’, ‘चक दे! इंडिया’, ‘एक था टाइगर’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उन्होंने यशराज फिल्म्स को आज देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में बदल दिया है।

रणवीर-अनुष्का को किया लॉन्च और बचपन की दोस्त से की शादी

आदित्य ने अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर जैसे कई सुपरस्टार्स को बॉलीवुड में पहला मौका दिया। अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने साल 2001 में अपनी स्कूल की दोस्त और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर पायल खन्ना से शादी रचाई थी।

पायल खन्ना एक सफल बिजनेसवुमन हैं और उनके मुंबई-बेंगलुरु में कई आलीशान रेस्तरां हैं। उन्होंने यशराज स्टूडियोज को भी डिजाइन किया है। शादी के कुछ साल बाद दोनों में वैचारिक मतभेद शुरू हो गए। इस कारण साल 2009 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

फिल्मी गलियारों में चर्चा थी कि आदित्य और रानी मुखर्जी की बढ़ती नजदीकियां इस तलाक की वजह थीं। हालांकि, रानी ने हमेशा कहा कि उनका रिश्ता तलाक के बाद शुरू हुआ था। इसके बाद आदित्य ने साल 2014 में रानी मुखर्जी से शादी की और आज उनकी एक बेटी आदिरा है।

Author: Manisha Thakur

Hot this week

Pati Patni Aur Woh 2 Review: तीन हसीनाओं के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, क्या ‘बनराकस’ की कॉमेडी बचा पाएगी फिल्म?

Entertainment News: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म...

Related Articles

Popular Categories