सावधान! आ गया खतरनाक ‘ऑटो-रिसेट’ स्कैम, एक झटके में खाली हो रहा बैंक खाता; जानें कैसे बचें

Mumbai News: साइबर अपराधी मासूम लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब एक बेहद हैरान करने वाला नया फ्रॉड सामने आया है। यहां शातिर स्कैमर्स ने पीड़ित का फोन ऑटो-रिसेट करके बैंक खाते से हजारों रुपये उड़ा लिए।

जब तक पीड़ित व्यक्ति को इस हाईटेक धोखाधड़ी की भनक लगती, तब तक उसके लाइफ की पूरी गाढ़ी कमाई गायब हो चुकी थी। इस नए तरीके के डिजिटल फ्रॉड ने साइबर पुलिस की भी चिंता बढ़ा दी है। आइए विस्तार से जानते हैं कि स्कैमर्स आखिर इस खतरनाक वारदात को कैसे अंजाम दे रहे हैं।

एक अनजान लिंक और आपके पूरे स्मार्टफोन पर स्कैमर्स का कब्जा

इस खतरनाक स्कैम की शुरुआत एक साधारण दिखने वाले मैसेज से होती है। स्कैमर्स व्हाट्सएप, एसएमएस या ईमेल के जरिए एक अट्रैक्टिव लिंक भेजते हैं। जैसे ही कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, तो बैकग्राउंड में एक बेहद खतरनाक मालवेयर वायरस फोन में चुपके से इंस्टॉल हो जाता है।

मैसेज और ओटीपी हैक करने के बाद फोन को कर देते हैं फॉर्मेट

मालवेयर इंस्टॉल होते ही आपके स्मार्टफोन का पूरा रिमोट कंट्रोल सीधे स्कैमर के हाथों में चला जाता है। इसके बाद वे आपके सारे पर्सनल मैसेज और बैंकिंग ओटीपी आसानी से देख लेते हैं। पैसे चुराने के बाद पकड़े जाने के डर से स्कैमर्स आपके फोन को दूर बैठे ही पूरी तरह रिसेट कर देते हैं।

गूगल प्ले स्टोर के अलावा कहीं और से भूलकर भी न डाउनलोड करें ऐप

इस भयंकर साइबर फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए संदिग्ध लिंक पर कभी क्लिक न करें। हमेशा गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ही प्रामाणिक ऐप्स डाउनलोड करें। किसी भी अनट्रस्टेड थर्ड-पार्टी वेबसाइट से एपीके (APK) फाइल्स डाउनलोड करने की भारी भूल बिल्कुल न करें।

फोन सॉफ्टवेयर अपडेट रखें और गैर-जरूरी परमिशन को तुरंत ब्लॉक करें

अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल सभी ऐप्स की सेटिंग्स में जाकर उनके द्वारा ली गई परमिशन की समय-समय पर समीक्षा करते रहें। अगर किसी ऐप ने कॉन्टैक्ट या मैसेज की गैर-जरूरी परमिशन ली है, तो उसे तुरंत डिनाई कर दें। इसके अलावा अपने मोबाइल ऐप्स और ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखें।

गूगल ला रहा है नया लाइव अलर्ट फीचर, फेक कॉल आते ही बजेगी घंटी

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को इस तरह के खतरनाक फ्रॉड से सुरक्षित रखने के लिए गूगल एक नया एडवांस फीचर रोलआउट कर रहा है। यह एआई आधारित फीचर फर्जी और स्कैम कॉल आते ही यूजर को स्क्रीन पर तुरंत अलर्ट भेज देगा जिससे समय रहते कॉल डिस्कनेक्ट करके आप ठगी से बच सकेंगे।

Author: Mohit

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories