ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 34 लाख की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में एक युवक के साथ शादी और विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

बेकरी बेचकर और कर्ज लेकर ऑस्ट्रेलिया भेजी थी पत्नी

पीड़ित संजीव कुमार का विवाह 30 अक्टूबर 2022 को आपसी सहमति से हुआ था। शादी के बाद पत्नी ने उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने और बाद में पति को भी बुलाने का वादा किया। इस भरोसे पर संजीव ने अपनी बेकरी बेच दी और 22 लाख रुपये उधार लेकर पत्नी को विदेश भेज दिया।

वीजा और दस्तावेजों में हेरफेर कर 34 लाख की ठगी

पीड़ित का आरोप है कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पत्नी ने उसे स्पॉन्सर भेजने का झूठा भरोसा दिया। इस दौरान संजीव को पता चला कि दस्तावेजों में उसकी पत्नी ने खुद को अविवाहित दिखाया है। वीजा प्रक्रिया और अन्य खर्चों को मिलाकर पीड़ित के कुल 34 लाख रुपये डूब चुके हैं।

कर्ज के तनाव में पिता की मौत, अब पुलिस से मदद की गुहार

इस भारी आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव के कारण संजीव के पिता का भी निधन हो चुका है। अब ससुराल पक्ष ने संजीव का मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। पीड़ित ने ऑस्ट्रेलियाई दूतावास में शिकायत दर्ज कराई है और कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles