हिमाचल प्रदेश के कालाअम्ब में गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

- Advertisement -

Kala Amb News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गत्ते के डिब्बे बनाने वाले एक उद्योग में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि पूरा परिसर लपटों से घिर गया।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर खाली कराए आसपास के उद्योग

इस भयानक हादसे को देखकर पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कड़े एहतियाती कदम उठाए। आग को आसपास के अन्य उद्योगों तक फैलने से रोकने के लिए सभी फैक्ट्रियों को तुरंत खाली करवा दिया गया।

- Advertisement -

जिस उद्योग में आग लगी वहां गत्ते के डिब्बे बनाने का काम होता था। इसके अंदर भारी मात्रा में कच्चा माल, तैयार डिब्बे और महंगी मशीनरी रखी हुई थी। यह सारा सामान आग की पूरी तरह चपेट में आ गया। आग इतनी भयंकर थी कि इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

हरियाणा और नाहन से बुलाई गईं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। कालाअम्ब के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा के नारायणगढ़ और नाहन से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए लगातार पानी की बौछारें कीं।

राहत की बात यह रही कि किसी भी कर्मचारी या व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। समय रहते सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर आ गए। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुरूआती जांच में आग लगने की वजह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होना मानी जा रही है।

हालांकि असली कारणों की पुष्टि और नुकसान का सटीक आकलन विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। अंदेसा जताया जा रहा है कि इस घटना में उद्योगपति को करोड़ों रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles