Baddi Woman Suicide Drama: बद्दी में 5 बच्चों की मां ने रची खुदकुशी की झूठी कहानी, पंजाब में परिचित के साथ मिली जिंदा

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला ने अपने परिचित के पास जाने के लिए खुदकुशी का झूठा नाटक रचा। पुलिस चार दिनों तक उसे नहर में ढूंढती रही, लेकिन वह पंजाब में सही-सलामत मिली।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बद्दी के मलकूमाजरा की रहने वाली पांच बच्चों की इस मां ने अपनी मां को एक वॉयस मैसेज भेजा। इसमें उसने पंजाब की घनौली नहर में कूदकर जान देने की बात कही। इसके बाद उसने नहर के किनारे अपने कपड़े भी छोड़ दिए, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से खुला पूरा राज

मां की शिकायत मिलने पर पुलिस और गोताखोरों ने तुरंत घनौली नहर में महिला की तलाश शुरू की। चार दिनों तक कड़ी मशक्कत के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने मामले को सुलझाने के लिए तकनीकी जांच का सहारा लिया।

पुलिस ने महिला के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने महिला को पंजाब के रोपड़ स्थित एक पुराने परिचित के घर से सकुशल और जिंदा बरामद कर लिया।

- Advertisement -

पति मायके छोड़ गया था, तभी बनाई भागने की योजना

पुलिस जांच में पता चला कि महिला की शादी 12 साल पहले नालागढ़ के राजपुरा में हुई थी। करीब एक हफ्ते पहले उसका पति उसे बद्दी स्थित मायके छोड़ गया था। इसी दौरान उसके पुराने परिचित ने फोन पर संपर्क किया और उसे पंजाब आने के लिए मना लिया।

घर से आसानी से निकलने का कोई रास्ता न देखकर महिला ने आत्महत्या का यह पूरा स्वांग रचा था। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि महिला को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है। पुलिस अब महिला और उसके परिचित से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles