हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी किया बीएससी दूसरे वर्ष का परिणाम, 91.91 फीसदी छात्र हुए परीक्षा में पास

Shimla News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी दूसरे वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। अप्रैल और मई महीने में आयोजित हुई इस परीक्षा में 91.91 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

- Advertisement -

बीवॉक और अन्य कोर्स के नतीजे भी घोषित

विश्वविद्यालय ने बीवॉक के विभिन्न सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी जारी किया है। इसके तहत बीवॉक चौथे सेमेस्टर रेगुलर बैच का परिणाम 57.10 प्रतिशत रहा। वहीं बीवॉक दूसरे सेमेस्टर री-अपीयर का नतीजा 98.95 प्रतिशत और छठे सेमेस्टर का परिणाम 49 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है।

इन विषयों का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

इसके साथ ही बीएफए छठे सेमेस्टर का रिजल्ट 91.67 प्रतिशत दर्ज हुआ है। ओटी शास्त्री वार्षिक दूसरे वर्ष की परीक्षा में 95.84 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं तबला के पीजी डिप्लोमा दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत यानी 100 प्रतिशत रहा है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जा सकते हैं। वे अपनी पर्सनल लॉगिन आईडी का उपयोग करके अपना परीक्षा परिणाम आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles