5 साल में अदाणी ने अंबानी को पछाड़ा, 1 लाख रुपये का निवेश हुआ 1.90 लाख

Share Market News: मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी इसका असर पड़ा है। आज (27 मार्च) दोपहर 1:40 बजे गौतम अदाणी की अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 3.17 फीसदी की गिरावट के साथ 1,826.80 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.22 फीसदी की गिरावट के साथ 1,353.40 रुपये पर थे। लेकिन पिछले 5 साल के रिटर्न की बात करें तो अदाणी की कंपनी ने अंबानी की कंपनी को पीछे छोड़ दिया है।

5 साल में किसने दिया ज्यादा रिटर्न?

पिछले5 साल में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 35.88 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, गौतम अदाणी की अदाणी एंटरप्राइजेज ने 90.86 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी इस मामले में गौतम अदाणी ने बाजी मारी है। 26 मार्च 2021 को रिलायंस के शेयर की कीमत 997.33 रुपये थी, जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत 958.14 रुपये थी। पांच सालों में अदाणी के शेयरों ने लगभग दोगुना रिटर्न दिया है।

1 लाख रुपये का निवेश कितना बना?

अगर 5 साल पहलेआपने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आपको उस पर 35.88 फीसदी का रिटर्न मिलता। यानी आपके 1 लाख रुपये लगभग 1,35,000 रुपये बन जाते। वहीं, अगर आपने गौतम अदाणी की अदाणी एंटरप्राइजेज में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो यह निवेश लगभग 1,90,000 रुपये बन गया होता। यानी अदाणी की कंपनी आपको लगभग 90,000 रुपये का मुनाफा देती, जबकि रिलायंस आपको लगभग 35,000 रुपये का मुनाफा देती।

युद्ध के बीच शेयरों में गिरावट

मध्य पूर्व मेंजारी युद्ध की वजह से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। दोनों ही कंपनियों के शेयरों पर इसका असर दिख रहा है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेश की बात करें तो अदाणी एंटरप्राइजेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से बेहतर प्रदर्शन किया है। कैलकुलेशन 26 मार्च 2026 को दोपहर 1:40 मिनट की कीमतों पर आधारित है। शेयरों के बढ़ने और घटने से इसमें बदलाव हो सकता है। निवेश हमेशा अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय सलाहकार की सलाह के अनुसार ही करें।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories