हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चंबा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण सोमवार को डलहौजी-लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। मौसम विभाग ने आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज मंगलवार, 23 जून को प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तेज आंधी चलने, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आगाह किया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है, जिससे मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है.

- Advertisement -

इन प्रमुख सात जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के शिमला, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा जिलों में घने बादल छाए रहने के साथ बिजली कड़कने की प्रबल संभावना है। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

आगामी 26 जून तक खराब रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 26 जून तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और झरनों के पास न जाएं। खराब मौसम और बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें.

राज्य के तापमान की बात करें तो सोमवार को लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मैदानी इलाके पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles