हमीरपुर के सुजानपुर में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला सोलह वर्षीय छात्र का शव, पुलिस को मिला संदिग्ध सुसाइड नोट

- Advertisement -

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में थाना सुजानपुर के तहत पटलांदर गांव में एक सोलह वर्षीय स्कूली छात्र का शव मंगलवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस टीम ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। डीएवी आलमपुर के इस छात्र की मौत से दुखद माहौल है।

पुलिस को मौके से मिला संदिग्ध सुसाइड नोट

स्थानीय पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक पुलिस जांच के मुताबिक इस नोट में एक नामी शिक्षण संस्थान का विशेष रूप से जिक्र किया गया है। पुलिस अधिकारी अब सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -

मृतक छात्र का परिवार मूल रूप से कांगड़ा के भलूंदर का रहने वाला है, जो पिछले छह साल से यहां किराये के मकान में रह रहा था। छात्र के पिता सेल्समैन हैं और माता सिलाई करती हैं। हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles