New Delhi News: घर को खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए अक्सर लोग मार्केट से महंगी-महंगी डेकोरेटिव चीजें खरीदते हैं। लेकिन इसके लिए आप घर में मौजूद बेकार और इस्तेमाल न होने वाले कबाड़ का भी बेहद शानदार तरीके से यूज कर सकते हैं।
इन वेस्ट मटेरियल्स की मदद से घर पर ही खूबसूरत फ्लावर वास (फूलदान) तैयार किया जा सकता है। यह आपके आशियाने को बेहद कम बजट में एक प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा। आप इन्हें डाइनिंग टेबल, लिविंग रूम या स्टडी टेबल पर सजा सकते हैं।
कांच-प्लास्टिक की खाली बोतलों और आइसक्रीम के डिब्बे का ऐसे करें इस्तेमाल
गर्मियों के सीजन में घरों में आइसक्रीम के खाली डिब्बे अक्सर यूं ही पड़े रहते हैं। आप इन्हें अट्रैक्टिव कलर्स से पेंट करके या फिर सुंदर फैब्रिक और डेकोरेटिव पेपर से रैप करके एक बढ़िया फ्लावर वास बना सकते हैं। इसमें रखे फूल घर की रौनक बढ़ा देंगे।
इसके अलावा किचन में मौजूद कांच की बेकार बोतलें या सॉस के जार भी बहुत काम आ सकते हैं। बोतल को अच्छी तरह साफ करके बाहर से एक्रेलिक पेंट कर लें। आप चाहें तो इस पर शंख, रंग-बिरंगे मोती या बीड्स चिपकाकर लिविंग रूम में रख सकते हैं।
स्टोर रूम में बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों को भी फेंकने के बजाय आप क्राफ्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बोतलों को बीच से काटकर बाहर से मनपसंद डिजाइन में डेकोरेट कर लें। इनमें छोटे पौधों को लगाकर आप बालकनी या घर के कोनों पर आसानी से हैंग कर सकते हैं।
टूटे हुए कप-मग, नारियल के खोल और कार्डबोर्ड से बिखेरें क्रिएटिविटी का जादू
चाय या कॉफी के कप का हैंडल टूटने के बाद लोग अक्सर उन्हें डस्टबिन में फेंक देते हैं। लेकिन आप इन्हें डाइनिंग टेबल, स्टडी टेबल या बालकनी के लिए मिनी फ्लावर वास में बदल सकते हैं। बाहर से थोड़ा सा पेंट करने के बाद इनका पूरा लुक पूरी तरह बदल जाता है।
पूजा या खाने में नारियल का इस्तेमाल करने के बाद उसके कड़े खोल को कभी न फेंकें। थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ खोल को अंदर से साफ कर लें। बाहर से वार्निश या पेंट करके आप इसमें पेटूनिया, मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट या स्नेक प्लांट आसानी से लगा सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग से आने वाले कार्डबोर्ड बॉक्स से भी सुंदर फ्लावर वास तैयार हो सकता है। कार्डबोर्ड को सिलेंडर या रेक्टेंगल शेप में काटकर जोड़ लें। इसके अंदर एक छोटी प्लास्टिक की कटी हुई बोतल रख दें, ताकि पौधों का पानी बाहर न निकले और वास खराब न हो।

