आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, बॉबी देओल की लंका जलाने आई ‘सीता’, ऋतिक के कैमियो ने उड़ाए होश!

- Advertisement -

Entertainment News: यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) का धमाकेदार ट्रेलर आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। इस हाई-ऑक्टेन एक्शन पैक्ड ट्रेलर में आलिया भट्ट का बेहद खूंखार और अनदेखा अवतार देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं।

रामायण के कथानक पर बुनी गई है स्पाई यूनिवर्स की कहानी

2 मिनट 34 सेकंड के इस रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रेलर की शुरुआत अभिनेता बॉबी देओल के दमदार किरदार ‘फतेह’ से होती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वह एक नवजात बच्ची को गोद लेते हैं और उसका नाम ‘सीता’ रखते हैं। वह इस बच्ची को बचपन से ही एक खतरनाक शिकारी के रूप में तैयार करते हैं।

- Advertisement -

इसके बाद बैकग्राउंड में आलिया भट्ट की दमदार आवाज गूंजती है। वह कहती हैं, “एक राक्षस था, घमंड उसका शस्त्र था। वह धोखे से राज करता था और झूठ से जीतता था। एक दिन वह एक राजकुमारी को अपने घर ले गया। इतिहास जानता है यह कहानी कैसे खत्म हुई, पर इस बार सीता खुद लंका जलाने आई है।”

बॉबी देओल बने हैं फिल्म के मुख्य विलेन, बदला लेंगी आलिया

ट्रेलर के आगे बढ़ने पर कहानी में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट सामने आता है। आलिया भट्ट की इस ‘सीता’ को पता चलता है कि जिसे वह अपना ‘बाबा’ मानती थी, वह बॉबी देओल असल में उसके असली पिता नहीं हैं। बल्कि उन्होंने बचपन में उसका अपहरण कर लिया था ताकि वे अपने सीक्रेट ‘अल्फा’ प्रोग्राम के लिए उसका गलत इस्तेमाल कर सकें।

इसके बाद आलिया भट्ट देशद्रोही बन चुके बॉबी देओल की पूरी सल्तनत और उनकी लंका को नेस्तनाबूद करने का एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार करती हैं। इस खतरनाक और जानलेवा मिशन में दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर कर्नल विक्रांत कौल के अपने पुराने किरदार में आलिया भट्ट का मार्गदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

शर्वरी वाघ की हुई धमाकेदार एंट्री, पहले जंग फिर बनीं दोस्त

टीज़र से गायब रहने के बाद इस मुख्य ट्रेलर में अभिनेत्री शर्वरी वाघ की भी बेहद दमदार और एक्शन पैक्ड एंट्री दिखाई गई है। ट्रेलर में शुरुआत में शर्वरी और आलिया के बीच जबरदस्त हाथापाई और आमने-सामने की खूनी जंग देखने को मिलती है, लेकिन बाद में दोनों मिशन के लिए एक साथ हाथ मिला लेती हैं।

ऋतिक रोशन के धांसू कैमियो ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

इस पूरे ट्रेलर का सबसे बड़ा और हैरान कर देने वाला सरप्राइज आखिरी फ्रेम में सामने आता है। जब आलिया और शर्वरी संकट में होती हैं, तब वे मदद के लिए एक गुप्त मठ में पहुंचती हैं। वहां सफेद लिबास में बैठे एक रहस्यमयी शख्स की चमकदार हरी आंखें दिखाई देती हैं, जो कोई और नहीं बल्कि ‘वॉर’ के सुपरस्पाई कबीर यानी ऋतिक रोशन हैं।

शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान (फीमेल लीड) जासूसी थ्रिलर फिल्म है। भारी भरकम वीएफएक्स और खतरनाक स्टंट से सजी यह फिल्म आगामी 3 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Author: Manisha Thakur

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles