Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी-आर्ट्स के 425 पदों का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बड़ी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कुल 44,155 उम्मीदवारों ने अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट किया था। आयोग ने स्क्रूटनी के बाद सभी आवेदनों को पूरी तरह स्वीकार किया था।
विभाग द्वारा आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 38,220 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि इस मुख्य परीक्षा से करीब 5,935 अभ्यर्थी पूरी तरह अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर आयोग ने कुल 664 उम्मीदवारों को आगामी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया था।
टीजीटी आर्ट्स परीक्षा के दस्तावेज सत्यापन की पूरी प्रक्रिया
शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का काम दो अलग-अलग चरणों में हुआ। पहला चरण 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक चला। इसके बाद छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए 1 जून 2026 को अंतिम मौका दिया गया था। इस पूरी प्रक्रिया के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की गई।
आयोग द्वारा जारी किए गए फाइनल रिजल्ट में कुल 414 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। हालांकि योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण कुल 9 पद पूरी तरह खाली रह गए। इनमें ओबीसी वर्ग के दो पद और एससी श्रेणी के सात पद शामिल हैं जो पात्र कैंडिडेट न मिलने से नहीं भरे जा सके।
न्यायालय में केस होने से रोके गए दो पद
राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि सामान्य वर्ग के दो पदों का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। उच्च न्यायालय में लंबित याचिका संख्या 14030/2026 और 4836/2024 के अंतिम फैसले के बाद ही इन दोनों खाली सीटों पर नियुक्ति का निर्णय लिया जाएगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन सूची पारदर्शिता और नियमों के तहत तैयार की गई है। इस परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी;
अंतिम चयन सूची में सफल घोषित अभ्यर्थी
राहुल कुमार (25001000061), प्रीति शर्मा (25001000126), अमीषा (25001000138), निधि कश्यप (25001000171), रमेश चंद (25001000225), साक्षी देवी (25001000240), लेख राज (25001000541), संजीव कुमार (25001000543), शीतल प्रकाश (25001001431), शिवानी (25001001525), पूजा देवी (25001001938), तनु (25001002122), ललित कुमार (25001002494), सपना शर्मा (25001002528), अंशुका (25001002580), वनीता (25001002615), निहारिका साहिल (25001002657), संजीव (25001002713), रजनीश कुमार (25001002728), सरोज कुमारी (25001002736), सपना ठाकुर (25001002915), अरुण सिंह ठाकुर (25001002922), राम देई (25001002928), बलविंदर सिंह (25001003059), गोपाल कृष्ण (25001003348), अखिलेश ठाकुर (25001003353), किरण कुमारी (25001003401), अविनाश कुमार (25001003434), सन्नी देयोल (25001003541), कविता देवी (25001003560), सुप्रिया (25001003617), मधु (25001003642), शशिकांत (25001003863), हीना ठाकुर (25001003876), प्रेम लता (25001004115), पंकज शर्मा (25001004141), ललिता (25001004257), धरम पाल नेगी (25001004344), प्रवीण कुमार (25001004345), शालिनी (25001004347), किरण कुमारी (25001004348), अनिल शर्मा (25001004772), नीलम कुमारी (25001004783), कुमारी रेनू (25001004854), विकास (25001004907), अखिल (25001004961), सावित्री देवी (25001005020), सविता शर्मा (25001005026), मनोज कुमार (25001005061), हेम राज (25001005067), प्रियंका कुमारी (25001005250), शिल्पा (25001005254), प्रदीप कुमार (25001005519), सुषमा शर्मा (25001005649), मनीषा (25001005764), अमित कुमार (25001005778), लेख राज (25001005864), नेहा कुमारी (25001005899), उर्मिला देवी (25001006098), शबनम (25001006200), रूप चंद (25001006210), रोहित कुमार (25001006457), सुनील कुमार (25001006496), राम कृष्ण (25001006554), सुमिता देवी (25001006649), मनीषा शर्मा (25001006654), विनोद कुमार (25001006911), रिया चौधरी (25001007077), विशाल (25001007379), अश्वनी कुमार (25001007902), रोहित कुमार (25001008022), आदित्य कालिया (25001008088), अंकिता (25001008146), वीना देवी (25001008299), बबीता पूनाल (25001008386), चंदर कुमार (25001008415), मोहित राणा (25001008813), देवेंद्र सिंह (25001008814), मदन सागर (25001008823), वंदना कुमारी (25001008859), सुशीला (25001009184), दीपिका देवी (25001009208), बाबू राम (25001009273), आयुष्री बिंद्रा (25001009355), पूनम कुमारी (25001009422), कविता (25001009438), आशीष कुमार (25001009478), पूजा देवी (25001009493), मोती सिंह (25001009679), सुनील कुमार (25001009685), लता कुमारी (25001009705), ऋषव सोनी (25001009882), अभिषेक ठाकुर (25001010067), सुरेश कुमार (25001010205), पंकज (25001010317), भवानी कुमार (25001010348), मनीष कुमार (25001010521), शिल्पा (25001010588), अरुण ठाकुर (25001010748), दिशा देवी (25001010755), बंटी (25001010777), सोमलता (25001010794), ममता देवी (25001010964), सरिता देवी (25001010997), रक्षा देवी (25001011050), नवनीत कुमार (25001011094), मनोज कुमार (25001011096), नितिश कुमार (25001011110), रसायन कुमार (25001011150), अंकिता शर्मा (25001011213)
Reported By: Sunita Gupta


