Sports News: आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की किस्मत चमक गई है। सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ के बड़े खिताब से नवाजा गया है।
इस बड़े प्रतिष्ठित पुरस्कार के साथ ही टाटा मोटर्स ने वैभव को अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी टाटा सिएरा गिफ्ट की है। हालांकि कंपनी ने अभी तक गाड़ी के वेरिएंट का खुलासा नहीं किया है। फिर भी इस शानदार गाड़ी के सभी वेरिएंट्स दमदार फीचर्स से लैस हैं।
युवा क्रिकेटर को तोहफे में मिली इस दमदार गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए है। कंपनी ने इस प्रीमियम 5-सीटर गाड़ी को बेहतरीन सुरक्षा मानकों और शानदार केबिन कम्फर्ट को ध्यान में रखकर बेहद आधुनिक तरीके से तैयार किया है।
इस गाड़ी में पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए कुल 6 एयरबैग और एडवांस एडस लेवल-2 जैसे कमाल के सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और पावर्ड ड्राइवर सीट मिलती है।
सिएरा एसयूवी में एक खास ‘बॉस मोड’ फीचर भी दिया गया है। यह फीचर पीछे बैठे यात्रियों को सफर के दौरान आराम का बेहतरीन अहसास कराता है। लंबी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए इसमें शानदार लेगरूम और वेंटिलेटेड सीटें भी शामिल हैं।
पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन विकल्पों में है उपलब्ध
पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी इस गाड़ी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में बेचती है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में पहला 1.5-लीटर टर्बो इंजन मिलता है, जो 160 पीएस की पावर और 255 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
इस टर्बो इंजन को अधिक स्मूद ड्राइविंग के लिए 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा दूसरा विकल्प 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का है। यह इंजन 106 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है।
इस दूसरे इंजन के साथ ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीए ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसके अलावा डीजल लवर्स के लिए कंपनी ने इसमें बेहद शक्तिशाली 1.5-लीटर का डीजल इंजन का विकल्प भी शामिल किया है।
यह डीजल इंजन ग्राहकों को अधिकतम 118 पीएस की शानदार पावर देता है। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह इंजन 260 एनएम का टॉर्क पैदा करता है, जबकि 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट में इसका टॉर्क बढ़कर पूरे 280 एनएम तक पहुंच जाता है।
Author: Karan Kumar


