पुणे एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में ‘बम’ लिखा नोट मिलने से मंचा हड़कंप, बाल-बाल बचे सभी यात्री

Pune News: पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब उसके टॉयलेट के अंदर ‘बम’ लिखा हुआ एक नोट मिला। इस सनसनीखेज घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

हवाई अड्डे के वरिष्ठ अधिकारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने इस गंभीर मामले के संबंध में पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग पौने सात बजे पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट का रूटीन निरीक्षण किया जा रहा था। जब विमान उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार था, तभी यह चौंकाने वाली घटना सामने आई।

टैक्सीवे पर बढ़ते ही एयर होस्टेस को मिला नोट

विमान में सभी यात्री सवार हो चुके थे और प्लेन रनवे की तरफ बढ़ने लगा था। इसी दौरान एक एयर होस्टेस टॉयलेट की जांच करने अंदर गई। वहां उसे मोटे अक्षरों में ‘बम’ लिखा हुआ एक पर्चा मिला।

एयर होस्टेस ने तुरंत शोर मचाकर इसकी जानकारी कैप्टन को दी। इसके बाद विमान के चालक दल ने तुरंत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को अलर्ट किया। विमान को तुरंत मुख्य रनवे से हटाकर एक सुनसान आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

सुरक्षा बलों ने सभी यात्रियों को तुरंत विमान से सुरक्षित बाहर निकाला। बम निरोधक दस्ते ने पूरे प्लेन और यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की। हालांकि गहन तलाशी के बाद भी टॉयलेट में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इंडिगो के प्रवक्ता ने सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान भरने से ठीक पहले सुरक्षा संबंधी खतरा महसूस किया गया था। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत तुरंत कार्रवाई की गई। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोविंद जाधव ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस सब-इंस्पेक्टर गुंडा इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। टॉयलेट में नोट छोड़ने वाले अज्ञात शरारती तत्व की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुणे हवाई अड्डे पर पहले भी इस तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस नियंत्रण कक्ष को पहले भी ईमेल और फोन के जरिए गुमराह करने की कोशिश की गई थी। पुलिस अब इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Author: Sachin Kulkarni

Hot this week

Shimla Secretariat News: नए सीएम कार्यालय के लिए सचिवालय में बड़ा बदलाव, अस्थायी दफ्तर से चलेगा कामकाज

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के...

Related Articles

Popular Categories