ट्रंप ने लाइव शो में खोया आपा: एंकर को कहा ‘बेवकूफ’, माइक जमीन पर फेंक इंटरव्यू बीच में ही छोड़ा

Washington News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बेहद आक्रामक तेवरों को लेकर वैश्विक मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। एनबीसी (NBC) के प्रसिद्ध समाचार कार्यक्रम ‘मीट द प्रेस’ के दौरान एक तीखा सवाल पूछे जाने पर ट्रंप इस कदर भड़क गए कि इंटरव्यू को बीच में ही छोड़कर चले गए।

लाइव शो के दौरान गुस्साए राष्ट्रपति ट्रंप ने महिला पत्रकार को सरेआम भ्रष्ट, बेईमान और बेवकूफ तक कह डाला। इतना ही नहीं, उन्होंने कॉलर पर लगा अपना माइक्रोफोन खींचकर जमीन पर फेंक दिया और एंकर पर चिल्लाते हुए स्टूडियो से बाहर निकल गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, कैलिफोर्निया में मतों की गिनती में हो रही देरी को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ‘चुनाव में धांधली’ के गंभीर आरोप लगाए थे। इसी मुद्दे पर शो की एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने जब ट्रंप से इन आरोपों को साबित करने के लिए बार-बार पुख्ता सबूत मांगे, तो ट्रंप अपना आपा खो बैठे।

कैलिफोर्निया की मतगणना पर खड़े किए सवाल

ट्रंप ने कैलिफोर्निया की धीमी मतगणना प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए कहा कि वोटिंग हुए चार दिन बीत चुके हैं, और वे अभी तक नतीजों के करीब भी नहीं पहुंचे हैं। इस पर जब एंकर वेल्कर ने स्पष्ट किया कि मतों की गिनती में समय लगना कैलिफोर्निया का एक सामान्य और कानूनी तरीका है।

इस स्पष्टीकरण पर ट्रंप ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या आप जानती हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे सीधे तौर पर चुनाव में बड़ी धांधली कर रहे हैं। इसके बाद जब वेल्कर ने ट्रंप से दोबारा पूछा कि क्या इन दावों को साबित करने के लिए उनके पास कोई ठोस सबूत है?

इस सीधे सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने टालमटोल करते हुए जवाब दिया कि मुझे बस देखना है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात को सही ठहराने के लिए तर्क दिया कि वे हवा में बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे आम जनता से मिल रही सूचनाओं और उनकी बातें सुन रहे हैं।

एंकर के सवालों से हुए पानी-पानी

पत्रकार वेल्कर ने हार नहीं मानी और उनसे फिर से वही तीखा सवाल दोहराया। उन्होंने कहा कि पूरे अमेरिका में चुनाव में किसी भी तरह की धांधली का कोई सबूत नहीं मिला है, और न ही ट्रंप ने कोई सबूत पेश किया है। क्या चुनाव के पांच दिन बाद भी वोटों की गिनती जारी रखना उचित है?

इस पर ट्रंप ने उलटा सवाल दागते हुए कहा कि क्या आपको लगता है कि यह उचित है कि वे देश में चुनाव कराएं और पांच दिन बीत जाने के बाद भी वे विजेता का चयन करने के करीब तक न पहुंचें? ट्रंप के इस तर्क पर भी एंकर ने उन्हें तथ्यों के साथ घेरा।

वेल्कर ने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रिया भले ही थोड़ी धीमी है, लेकिन कैलिफोर्निया के चुनाव अधिकारी इसे तेज करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। एंकर के इस जवाब को सुनते ही अमेरिकी राष्ट्रपति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने मीडिया को ही कोसना शुरू कर दिया।

पूरी अमेरिकी मीडिया को बताया भ्रष्ट

गुस्साए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कैलिफोर्निया के चुनाव अधिकारी, वेल्कर और उनके सभी मीडिया सहयोगी पूरी तरह से भ्रष्ट हैं। उन्होंने एंकर के मुंह पर कहा कि आप बेईमान हैं, ठीक वैसे ही जैसे आपका पूरा प्रेस बेईमान है। इसके साथ ही उन्होंने ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम को भी बिकाऊ और बेईमान करार दिया।

ट्रंप ने गुस्से में तमतमाते हुए यह भी कह डाला कि चुनाव कराने के मामले में आज अमेरिका दुनिया के किसी तीसरे दर्जे के देश जैसा बर्ताव कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप के इस व्यक्तिगत और तीखे हमले के बाद भी एंकर वेल्कर ने बेहद शालीनता से अपनी बात रखने की कोशिश की।

एंकर वेल्कर ने कहा कि सच कहूं तो, मैं बेईमान नहीं हूं। इसके बाद उन्होंने जैसे ही बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश की, ट्रंप ने पूरी तरह नियंत्रण खो दिया। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि या तो तुम बेईमान हो या फिर पूरी तरह बेवकूफ हो, जो इस बकवास जाल में फंस रही हो।

‘थैंक्यू डार्लिंग’ बोलकर फेंका माइक

ट्रंप ने एंकर पर बरसते हुए कहा कि तुम्हें अच्छे से पता है कि ये चुनाव धांधली वाले हैं। तुम्हारे नेटवर्क को भी सच पता है। तुम्हारे चुनाव भ्रष्ट हैं, तुम भ्रष्ट हो। एबीसी, सीबीएस और सीएनएन भी भ्रष्ट हैं। आप सब एकतरफा भ्रष्ट नेटवर्क हैं। माफ कीजिए, अब बहुत हो गया, मेरा मन भर गया है। थैंक्यू डार्लिंग, आपका दिन शुभ हो।

इतना कहते ही ट्रंप ने अपना माइक जमीन पर दे मारा। जब वेल्कर ने ट्रंप को याद दिलाया कि वह इस खास इंटरव्यू के लिए विस्कॉन्सिन से यहां आई थीं, तो ट्रंप ने बाहर जाते हुए कहा कि मैं तुम्हारे साथ एक घंटे तक बारिश में बैठा रहा। मैंने तुम्हें काफी समय दे दिया है, अब तुम्हें अपनी पत्रकारिता सुधारनी चाहिए।

Rashmi Sharma

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories