Delhi News: भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद शानदार होम ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आई है। इस विशेष प्लान की कीमत 999 रुपये है। इसमें कंपनी यूजर्स को नेटफ्लिक्स और एप्पल टीवी प्लस जैसे प्रीमियम ओटीटी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रही है।
यह प्लान इस समय देश के सबसे बेहतरीन और वैल्यू फॉर मनी ब्रॉडबैंड प्लान्स में से एक माना जा रहा है। भारती एयरटेल अपने हाई-स्पीड फाइबर (Fiber) और एयरफाइबर (AirFiber) दोनों तरह के ग्राहकों को यह 999 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रही है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
100 Mbps की रफ्तार और अनलिमिटेड डेटा
999 रुपये वाले इस धांसू प्लान में फाइबर यूजर्स को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए 100 Mbps की अपलोड और डाउनलोड स्पीड मिलती है। हालांकि, एयरफाइबर (AirFiber) तकनीक का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए अपलोड स्पीड में कभी-कभी थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।
डेटा लिमिट की बात करें तो एयरटेल फाइबर यूजर्स को हर महीने इस्तेमाल के लिए कुल 3.3TB (3300 GB) डेटा दिया जाता है। दूसरी तरफ, वायरलेस एयरफाइबर तकनीक का उपयोग करने वाले ग्राहकों को इस प्लान में प्रति माह केवल 1TB डेटा ही मिल पाता है।
मुफ्त मिलेंगे ये सभी प्रीमियम OTT सब्सक्रिप्शन
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाले बंपर ओटीटी बेनिफिट्स हैं। ग्राहकों को एक साल के लिए करीब 4,000 रुपये की कीमत वाला एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (Adobe Express Premium), नेटफ्लिक्स, गूगल वन और एप्पल टीवी प्लस का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
इसके अलावा इसमें जियोहॉटस्टार (JioHotstar), एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले, जी5 प्रीमियम और अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। अगर आपके इलाके में एयरटेल की फाइबर केबल लाइन उपलब्ध है, तो कंपनी और एक्सपर्ट्स आपको हमेशा ज्यादा रिलायबल फाइबर नेटवर्क चुनने की ही सलाह देते हैं।
Author: Gaurav Malhotra


