Royal Enfield Guerrilla 450 का नया वर्जन आ रहा, स्टाइल और फीचर्स में होंगे ये बदलाव

- Advertisement -

Bike News: रॉयल एनफील्ड अपनी पॉपुलर बाइक गुरिल्ला 450 का नया वर्जन भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है, लेकिन अभी कई डिटेल्स सीक्रेट रखी गई हैं। यह अपडेटेड मॉडल पहले से ज्यादा स्टाइलिश और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने वाला होगा। 2024 में लॉन्च के बाद यह बाइक का पहला बड़ा अपडेट होगा।

डिजाइन और कलर में होंगे बदलाव

नई गुरिल्ला450 में सबसे पहले लुक में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट दे सकती है, जिससे बाइक पहले से ज्यादा फ्रेश और आकर्षक लगे। नए कलर ऑप्शन्स भी जोड़े जा सकते हैं। फिलहाल यह बाइक ब्रावा ब्लू, शैडो ऐश, पेइक्स ब्रॉन्ज, स्मोक सिल्वर, प्लाया ब्लैक और गोल्ड डिप जैसे रंगों में उपलब्ध है। कंपनी इन रंगों में भी बदलाव कर सकती है।

- Advertisement -

राइडिंग और कम्फर्ट में सुधार की उम्मीद

रॉयल एनफील्ड अपनेअपडेट्स में राइडर के कम्फर्ट पर खास ध्यान देती है। गुरिल्ला 450 में सस्पेंशन या हैंडलिंग से जुड़े कुछ छोटे बदलाव किए जा सकते हैं। इससे बाइक को कंट्रोल करना आसान होगा और लंबी राइड्स के दौरान ज्यादा आराम मिलेगा। टायर में भी बदलाव संभव है, ताकि रोड पर ग्रिप और ट्रैक्शन बेहतर हो सके।

इंजन और परफॉर्मेंस में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं

इंजन केमामले में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह बाइक पहले की तरह 452cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर शेरपा इंजन के साथ आ सकती है। यह इंजन 40hp की पावर और 40Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा, जो स्मूद और पावरफुल राइडिंग का अनुभव देता है। सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप में भी मौजूदा मॉडल जैसी व्यवस्था रहने की उम्मीद है।

कीमत और लॉन्च डेट

फिलहाल गुरिल्ला450 की कीमत 2.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नए अपडेट के बाद कीमत में हल्का बदलाव हो सकता है, लेकिन कंपनी इसे ज्यादा महंगा नहीं करेगी। लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। नई रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 छोटे लेकिन जरूरी अपग्रेड्स के साथ आ सकती है। बेहतर लुक, थोड़े बेहतर फीचर्स और सुधरी हुई राइडिंग के साथ यह बाइक अपने सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना सकती है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles