तांत्रिक के इशारे पर चोरी की जांच: राजस्थान हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जांच अधिकारी पर गिर सकती है गाज

Rajasthan News: चोरी के एक मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने नागौर जिले में गहनों की चोरी की जांच तांत्रिक के इशारे पर करने को पूरी तरह अनुचित माना है। जस्टिस मुन्नरी लक्ष्मण की बेंच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी को बदलने का कड़ा आदेश दिया है।

अदालत ने नागौर एसपी को निर्देश दिए हैं कि इस मामले की जांच तुरंत श्रीबालाजी थाने से हटाई जाए। कोर्ट ने कहा कि जांच किसी अन्य थाने के सब-इंस्पेक्टर या उससे वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाए। आदेश की प्रति मिलने के बाद 15 दिन के भीतर इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बीते 8 मार्च 2026 को नागौर की एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि सात मार्च की रात उनके घर से डेढ़ तोला सोना, 300 तोला चांदी और 24 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़िता ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए थे।

पुलिस ने न तो आरोपितों को गिरफ्तार किया और न ही चोरी हुआ सामान बरामद कर सकी। पीड़ित महिला के वकील ने कोर्ट को बताया कि जांच अधिकारी साक्ष्य जुटाने के बजाय अंधविश्वास का सहारा ले रहे थे। पुलिस अधिकारी याचिकाकर्ता के परिवार के लोगों को अलवर के एक तांत्रिक के पास ले गए थे।

तांत्रिक की राय पर अटकी जांच

कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, तांत्रिक ने यह दावा किया कि चोरी में पीड़िता की बहू का पिता शामिल है। इस आधार पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बजाय बहू के पिता को ही मुख्य संदिग्ध मान लिया। कोर्ट ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जांच प्रक्रिया को पूरी तरह त्रुटिपूर्ण बताया।

न्यायाधीश ने स्पष्ट कहा कि आपराधिक जांच वैज्ञानिक तरीकों और सबूतों के आधार पर होनी चाहिए, न कि तांत्रिक की राय पर। कोर्ट को आशंका है कि तांत्रिक के हस्तक्षेप से जांच प्रभावित हो चुकी है। अब इस मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए किसी नए अधिकारी को कमान सौंपी जाएगी ताकि असल आरोपित पकड़े जा सकें।

Author: Manish Rathore

Hot this week

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आतंकी भट्टी का खूंखार जाल, भारत के 20 युवक हिरासत में; बड़ी साजिश नाकाम!

Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने...

Related Articles

Popular Categories