हिमाचल प्रदेश में 5 दिन में तीसरी बार हिली धरती, कांगड़ा-चंबा में भूकंप से दहशत, क्या आ रहा है बड़ा खतरा?

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। पिछले पांच दिनों के भीतर राज्य में यह तीसरी बार धरती हिली है। बुधवार को एक ही दिन में दो बार झटके महसूस किए गए। इससे पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल बन गया है।

कांगड़ा और चंबा की सीमा पर महसूस किए गए झटके

बुधवार सुबह करीब 8 बजकर 54 मिनट पर भूकंप का पहला झटका आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। इसका सेंटर कांगड़ा और चंबा की सीमा पर स्थित गांव करेरी था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार पीयूरा धार इसका मुख्य केंद्र रहा।

उसी दिन रात 8 बजकर 04 मिनट पर दोबारा धरती हिली। इस बार तीव्रता 2.8 रही और इसका सेंटर कांगड़ा क्षेत्र था। भूकंप का यह असर जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति तक भी दिखा। वैज्ञानिक लगातार सीस्मिक डेटा मॉनिटर कर रहे हैं। राज्य पहले से ही हाई अलर्ट जोन में है। इसलिए प्रशासन अब पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

Reported By: Sunita Gupta

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories