IPL News: आईपीएल 2026 का मंच सज चुका है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स छठे खिताब के लिए मैदान में उतरेगी। सबकी नजरें संजू सैमसन पर हैं, लेकिन सीएसके के पास एक और घातक हथियार है – उर्विल पटेल। यह दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन में डेब्यू में ही उन्होंने दिखा दिया था कि वह मैच पलटने का माद्दा रखते हैं।
डेब्यू मैच में मचाई थी तबाही
उर्विल पटेल नेआईपीएल 2025 में बीच सीजन एंट्री मारी थी। अपने डेब्यू मुकाबले में ही उन्होंने मात्र 11 गेंदों में 31 रन कूट दिए, जिसमें 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 281.81 का रहा, जिसने चेपॉक के मैदान पर मौजूद फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। सीएसके ने उन्हें पिछले सीजन में तीन मैचों में मौका दिया, जिसमें उन्होंने 22.67 की औसत और 212.50 के स्ट्राइक रेट से 68 रन ठोके।
टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक
उर्विल पटेल केनाम टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक दर्ज है। 27 नवंबर 2024 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों पर शतक पूरा किया था। उस पारी में उन्होंने 35 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और 7 चौके शामिल थे। यह रिकॉर्ड उन्हें टी20 के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल, रोहित शर्मा, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन से आगे रखता है। इन सभी दिग्गजों ने 30 से ज्यादा गेंदों पर शतक पूरा किया है।
उर्विल पटेल का टी20 करियर
उर्विल पटेल टी20 क्रिकेट में57 मैच खेलकर लगभग 27 की औसत और 180 के स्ट्राइक रेट से 1425 रन बना चुके हैं। उनके नाम 3 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज हैं। 16 फर्स्ट क्लास मैचों में 837 और 29 लिस्ट ए मैचों में 942 रन बना चुके हैं। सीएसके ने उन्हें 30 लाख रुपये में रिटेन किया है। अब देखना होगा कि उर्विल पटेल आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्या कमाल दिखाते हैं।
CSK की पूरी टीम
सीएसकेकी टीम में एमएस धोनी, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फोक्स जैसे दिग्गज शामिल हैं।


