ट्रंप ने किया सनसनीखेज दावा- ईरान ने मुझे सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव दिया, ठुकराया

World News: मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध आज 27वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि ईरान के नेतृत्व ने उन्हें अनौपचारिक रूप से देश का अगला ‘सुप्रीम लीडर’ बनने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि वह ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

ईरान का सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव ठुकराया

रिपब्लिकन फंडरेजर मेंबोलते हुए ट्रंप ने कहा, ‘दुनिया में ऐसा कोई राष्ट्राध्यक्ष नहीं होगा जो ईरान का प्रमुख बनने की इच्छा मुझसे कम रखता हो। वे कह रहे हैं कि हम आपको अगला सुप्रीम लीडर बनाना चाहते हैं, लेकिन मैंने कह दिया- जी नहीं, शुक्रिया। मुझे यह पद नहीं चाहिए।’ यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान में नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। पिछले महीने अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्म के बाद उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाया गया था।

अमेरिका का 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव

मीडियारिपोर्ट्स के अनुसार, वॉशिंगटन ने पाकिस्तान जैसे मध्यस्थों के जरिए तेहरान को 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है। इस योजना की मुख्य शर्तों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करना, हिजबुल्लाह जैसे प्रॉक्सी ग्रुप को समर्थन बंद करना और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दोबारा खोलना शामिल है। ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान के साथ बैकचैनल बातचीत चल रही है और ईरानी शासन युद्धविराम के लिए बेताब है।

ईरान ने दावों को किया खारिज

ईरान नेअमेरिकी प्रस्ताव और बातचीत के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी ने सरकारी टीवी पर ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘क्या आपका आंतरिक संघर्ष इस स्तर पर पहुंच गया है कि आप (ट्रंप) खुद से ही बातचीत करने लगे हैं? हमारे जैसा कोई भी आपके साथ कभी समझौता नहीं करेगा।’ वहीं, ईरान ने अपना 5-सूत्रीय जवाबी प्रस्ताव पेश किया है और साफ किया है कि युद्ध का अंत उनकी शर्तों पर होगा। ट्रंप ने अपने बयान में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को ‘सैन्य विनाश’ (मिलिटरी डेसीमेशन) करार देते हुए एक बार फिर अमेरिकी जीत का दावा किया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी जारी है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories