Hamirpur Crime News: हमीरपुर के भोरंज में कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां भोरंज थाना के तहत बड़ेहर गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यह वारदात बुधवार रात करीब 11 बजे हुई। शराब के नशे में धुत बेटे की किसी बात को लेकर अपने 65 वर्षीय पिता रत्न चंद से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर तैश में आए बेटे ने वृद्ध पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घर से आ रही चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। भोरंज थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लहूलुहान रत्न चंद को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटा बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के मुख्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -

बिलासपुर से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

वारदात की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार सुबह बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई। टीम ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे सख्त पूछताछ की जा रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles