Dehradun News: रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के परिसर में स्थित मॉन्टेसरी स्कूल का वार्षिकोत्सव बुधवार को भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन कमांडेंट धन सिंह बिष्ट के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। द्वितीय कमान अधिकारी की पत्नी नीना शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बच्चों ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम
विद्यार्थियोंने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्रुप डांस, सोलो डांस, ड्रामा, गीत और संगीत के अलावा देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की मासूमियत और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
अनुशासन और नैतिक मूल्यों का दिया संदेश
उप कमांडेंट जितेन्द्र कुमार राय नेअपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित
विद्यालय केप्रिंसिपल मैनेजर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की और अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग को विद्यालय की सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर अभिभावक, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


