जमशेदपुर: सीतारामडेरा में 5 दिवसीय शिव-हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, अखंड पाठ के साथ होंगे अनुष्ठान

Jamshedpur News: रामदास बजरंग अखाड़ा, स्लैग रोड, सीतारामडेरा स्थित श्री 1008 नर्मदेश्वर महावीर मंदिर में 20 से 24 अप्रैल तक शिव-हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तथा रामचरितमानस अखंड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजन समिति के संरक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। मुख्य यजमान पवन सिंह, अरुण सिंह और विवेक चौधरी की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय मानस प्रवाचक करेंगे रामचरितमानस का वाचन

राष्ट्रीय मानस प्रवाचक पंडित अभिषेक पाठक रामचरितमानस पाठ का वाचन करेंगे। यज्ञाचार्य आचार्य अजित पाण्डेय विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे। 20 अप्रैल को कलश यात्रा, पंचांग पूजन और मूर्ति शुद्धिकरण होगा। 21 अप्रैल को अधिवास एवं वेदी पूजन किया जाएगा। 22 अप्रैल को विशेष अनुष्ठान और नगर भ्रमण होगा। 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड पाठ आरंभ होगा। 24 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति और महाभोग वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

दान के लिए इन सदस्यों से कर सकते हैं संपर्क

इस यज्ञ में दान देने के इच्छुक लोग सदस्यों मुनीम कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, संजय झा, अजीत कुमार छोटू, प्रिंस सिंह, जग्गी, अरुण कुमार सिंह, राज सिंह और युवराज आदित्य से संपर्क कर सकते हैं। मुख्य यजमान विवेक चौधरी ने सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है। आयोजन समिति ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। स्थानीय प्रशासन से भी सुरक्षा और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर बातचीत कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

विवेक विद्यालय के छात्रों ने हिंदी ओलंपियाड में जीते 67 पदक

वहीं, छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के छात्रों ने हिंदी ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। उन्होंने अपनी भाषाई प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों ने कुल 67 पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

40 स्वर्ण, 14 रजत और 13 कांस्य पदक, अंजलि को मिला क्षेत्रीय स्तर पर कांस्य

इस उपलब्धि में 40 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। कक्षा 3 की छात्रा अंजलि कुमारी ने क्षेत्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। विद्यालय सदैव छात्रों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा, ताकि उनके ज्ञान और आत्मविश्वास में निरंतर वृद्धि हो सके। प्राचार्य ने हिंदी विभाग के शिक्षकों और शिक्षिकाओं को बच्चों के प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद भी दिया। सभी ने विजेता छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories