पुणे में छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर हेलिपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, बाल-बाल बचे मंत्री, पायलट की गलती से टली बड़ी दुर्घटना

Pune News: एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। वह पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से आ रहे थे। लेकिन निर्धारित हेलिपैड पर उतरने के बजाय हेलीकॉप्टर पास की एक कार पार्किंग में उतर गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पायलट की गलती से हेलीकॉप्टर पार्किंग में उतरा

छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर मुंबई से पुणे जा रहा था। पुणे में तय लैंडिंग स्पॉट (हेलिपैड) पर उतरने के बजाय पायलट ने उसे पास की एक कार पार्किंग में उतार दिया। इस दौरान डर था कि हेलीकॉप्टर के रोटर पार्किंग में खड़ी कारों से टकरा सकते हैं। पायलट की इस गंभीर गलती के बावजूद हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतर गया। मंत्री भुजबल या कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। पूरी घटना बेहद खतरनाक थी।

महात्मा फुले जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे भुजबल

छगन भुजबल महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर पुणे में कई कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। उनकी यात्रा के दौरान हुई यह अप्रत्याशित घटना चर्चा का विषय बन गई है। मंत्री भुजबल ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि पायलट की गलती तकनीकी कारणों से हुई या मानवीय भूल के कारण। फिलहाल, पायलट और संबंधित एजेंसियों से अधिक जानकारी ली जा रही है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories