गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से खुलेंगे यूपी के माध्यमिक स्कूल, जुलाई महीने का विस्तृत शैक्षणिक कैलेंडर जारी

- Advertisement -

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालय बुधवार यानी आज से दोबारा खुल जाएंगे। जुलाई महीने के पहले दिन से ही स्कूलों में नियमित पठन-पाठन के साथ-साथ शैक्षणिक, सहशैक्षणिक और मूल्यांकन संबंधी गतिविधियों का विस्तृत कार्यक्रम लागू कर दिया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर शिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के बोर्ड परीक्षा आवेदन और विवरण सत्यापन की जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

- Advertisement -

स्कूलों के खुलते ही कक्षा 11 के नए विद्यार्थियों का ‘पंख’ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जुलाई के दूसरे सप्ताह में ही पहला यूनिट टेस्ट कराने का फैसला लिया है। इसमें होम वर्क और बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर कुल 20 अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा।

जुलाई महीने के दौरान विद्यार्थियों को इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (ICT) का आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन और करियर काउंसलिंग की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी, ताकि उन्हें भविष्य में सही मार्गदर्शन मिल सके।

स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक सामान्य सभा (PTA), स्काउट-गाइड गतिविधियां, सड़क सुरक्षा अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी चलाए जाएंगे। इसके अलावा वन महोत्सव और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को मेघालय की समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles