रामजानकी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक तो एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

- Advertisement -

Uttar Pradesh News: बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र अंतर्गत रामजानकी मार्ग पर रविवार को एक भयावह सड़क हादसा हुआ। खुशहालगंज के पास खड़ी ट्रक में पीछे से एक बाइक सवार जा टकराया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक एलपीजी सिलेंडर लेकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के अनुसार, केवाड़ी मुस्तहकम निवासी गोधई प्रसाद (55) भोर में रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया।

- Advertisement -

सीसीटीवी फुटेज से ट्रक की तलाश तेज

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की। फुटेज में घटना की पूरी जानकारी मिल गई है, जिसके आधार पर ट्रक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया गया है।

गोधई प्रसाद दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे और हाल ही में घर आए थे। उनके परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दो पुत्रों की शादी हो चुकी है, जबकि अन्य बच्चों की जिम्मेदारी अभी उनके सिर थी। उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम छाया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles