शामली में मजदूरी कर लौट रहे राजमिस्त्रियों को स्कॉर्पियो सवार ने कुचला, एक की हालत गंभीर

- Advertisement -

Uttar Pradesh News: शामली में देर रात सरवरपीर रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरी का काम खत्म कर घर लौट रहे दो राजमिस्त्रियों को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आरोपी चालक अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

घायल युवकों की पहचान शहर कोतवाली के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी शान मोहम्मद और जावेद के रूप में हुई है। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब दोनों पैदल अपने घर जा रहे थे। कार की चपेट में आने से दोनों गंभीर घायल हुए। स्थानीय लोगों की भीड़ ने गुस्से में कार में तोड़फोड़ भी की है।

- Advertisement -

गंभीर हालत में दिल्ली के लिए किया रेफर

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जावेद की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पहले मेरठ रेफर किया, लेकिन सुधार न होने पर बाद में दिल्ली भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में घटना के दृश्य कैद हुए हैं, जिससे आरोपी की पहचान करने में मदद मिलेगी। हालांकि, अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles