कौशाम्बी में खूनी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा, जिस पति के लिए लिया कर्ज उसी ने दी दर्दनाक मौत

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में पत्नी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या करने वाले एक शातिर हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आधी रात को हुई इस भयंकर मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।

- Advertisement -

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद की है।

जिस पति को जेल से छुड़ाया उसी ने सुहाग उजाड़ा

महेवाघाट के घोघ का पुरवा निवासी शिव भोला निषाद एक पुराना अपराधी है। उसने साल 2015 में अपने सगे साढ़ू अजय कुमार की हत्या की थी। उस जघन्य मामले में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सख्त सजा सुनाई थी। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसकी मदद की थी।

शिव भोला की वफादार पत्नी माया देवी ने कई लोगों से भारी कर्ज लिया था। उसने इस कर्ज के पैसों से हाई कोर्ट से अपने पति की जमानत कराई थी। करीब पांच महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूटे शिव भोला का घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

- Advertisement -

माया देवी चाहती थी कि जिन लोगों से उसने कर्ज लिया है, पति उसे चुकाने में मदद करे। लेकिन जेल से छूटा शिव भोला पैसे देने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं था। इसे लेकर घर में रोजाना कलह होती थी। सोमवार की रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

बेटी के सामने ही अंगौछे से घोंट दिया पत्नी का गला

विवाद के दौरान शिव भोला की बेटी पूजा ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी के सिर पर खून सवार था। उसने पत्नी माया देवी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसने अंगौछे से गला कसकर माया को जान से मार डाला और भाग निकला।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी के चचेरे भाई राम दयाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने हत्यारे की तुरंत गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।

सीओ कौशंबी जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात एसओजी और महेवाघाट पुलिस शाहपुर मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात करीब 11:30 बजे सफेद रंग की बाइक पर एक संदिग्ध आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।

पुलिस टीम पर चलाई गोली तो पैर में लगी जवाबी गोली

पुलिस को देखकर आरोपी ने हरभजन बाबा मंदिर बैरागीपुर की तरफ कच्चे रास्ते पर बाइक मोड़ दी। खुद को घिरता देख उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें गोली आरोपी के पैर में लगी और वह गिर पड़ा।

पुलिस ने उसकी पहचान मुख्य आरोपी शिव भोला के रूप में की। उसके पास से एक 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और तीन खोखा कारतूस पिस्टल बरामद हुए हैं। इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है।

सीओ ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था। इस कारण महेवाघाट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर उसे कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा गया है।

Author: Ajay Mishra

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles