बेटों ने पेश की अनूठी मिसाल, 80 वर्षीय मां का जीवित रहते ही करवाया भव्य ब्रह्मभोज

- Advertisement -

Fatehabad News: जिले के भट्टू कलां गांव में एक परिवार ने समाज के सामने अनूठी मिसाल पेश की है। परिवार ने अपनी 80 वर्षीय मां खजानी देवी का जीवित रहते ही भव्य ब्रह्मभोज करवाया। लगभग 9 लाख रुपये की लागत से आयोजित इस अनोखे कार्यक्रम में हरियाणा और राजस्थान से बड़ी संख्या में रिश्तेदार पहुंचे।

निधन के बाद नहीं बल्कि जीवित रहते सम्मान देने की अनूठी सोच

पारंपरिक रूप से ब्रह्मभोज का आयोजन किसी व्यक्ति के निधन के बाद ही किया जाता है। लेकिन इस परिवार का मानना है कि किसी व्यक्ति का सम्मान उसके जाने के बाद करने से बेहतर है कि उसे जीवित रहते ही पूरा प्यार दिया जाए। इसी सोच के साथ यह अनोखा आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन और विदाई में मिले तीन किलो लड्डू

इस भव्य समारोह के लिए मेहमानों के स्वागत की बेहद खास व्यवस्था की गई थी। समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों और परिचितों के लिए तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। वहीं कार्यक्रम के समापन और विदाई के समय प्रत्येक अतिथि को 3 किलो लड्डू उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

डी.जे. की धुन पर जमकर नाचे रिश्तेदार और पूरा परिवार

समारोह के दौरान डी.जे. की धुन पर परिवार और रिश्तेदारों ने जमकर नृत्य भी किया और खुशियां मनाईं। खजानी देवी के पति मौजूराम का करीब 20 वर्ष पहले निधन हो चुका है। खजानी देवी आज भी पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके परिवार में कुल 8 बेटे-बेटियां हैं।

पीढ़ियों पुराना है लोहे के पारंपरिक औजार बनाने का कारोबार

यह कर्मठ परिवार कई पीढ़ियों से लोहे के औजार बनाने के पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। आज की नई पीढ़ी भी बड़ी मेहनत के साथ इसी पुश्तैनी कार्य को आगे बढ़ा रही है। बुजुर्ग महिला के भरा-पूरा परिवार में कुल 13 पोते-पोतियां और 11 दोहते-दोहितियां शामिल हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles