Mumbai News: सर्राफा बाजार से बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस बड़ी गिरावट के कारण सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 रुपये से ज्यादा सस्ते हो गए हैं। ग्राहकों के लिए यह खरीदारी का सबसे अच्छा समय है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 6,438 रुपये कम हो गया है। अब यह बाजार में 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोने का यही भाव 1,54,238 रुपये के उच्च स्तर पर चल रहा था।
सोने के अलग-अलग कैरेट के नए दाम जानिए
बाजार में अब 22 कैरेट सोने की कीमत भी काफी कम हो गई है। यह घटकर 1,35,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुकी है। जबकि पहले इसका दाम 1,41,282 रुपये था। वहीं 18 कैरेट सोना भी 1,15,679 रुपये से घटकर 1,10,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
इस पूरे हफ्ते के दौरान सोने का सबसे न्यूनतम दाम 11 जून की सुबह देखा गया। तब इसकी कीमत 1,44,782 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं इस हफ्ते का सबसे उच्चतम दाम 9 जून की सुबह दर्ज हुआ। उस समय सोना 1,52,519 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था।
चांदी की कीमतों में आई रिकॉर्ड तोड़ गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी इस हफ्ते जबरदस्त मंदी देखी गई है। चांदी का भाव 14,326 रुपये टूटकर 2,42,582 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। इससे पहले चांदी का दाम 2,56,908 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
चांदी का सबसे न्यूनतम स्तर 11 जून की शाम को 2,32,591 रुपये प्रति किलो रहा। वहीं इसका उच्चतम स्तर 9 जून की शाम को 2,45,938 रुपये था। वैश्विक उथल-पुथल से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,248 डॉलर और चांदी 68 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गई है।
आखिर क्यों अचानक गिर गए सोने-चांदी के दाम
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार महंगाई बढ़ने की आशंका और अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल के दाम ऊंचे हैं। इसी के साथ ब्याज दरें बढ़ने के डर से निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की है। इस वजह से कीमती धातुओं की कीमतों में यह बड़ी गिरावट देखी जा रही है।
बीते एक साल में दोनों धातुओं ने निवेशकों को बहुत ही शानदार रिटर्न दिया है। डॉलर के मूल्य में इस दौरान सोने ने 24 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा दिया है। वहीं चांदी ने निवेशकों को 87 प्रतिशत से अधिक का बंपर रिटर्न देकर मालामाल किया है।
Author: Rajesh Kumar

