दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! झमाझम बारिश के साथ 60Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जारी हुआ यलो अलर्ट

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट बदल ली है। बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

- Advertisement -

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए तेज आंधी और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहने की पूरी संभावना जताई गई है।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम होकर 38.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

हीट इंडेक्स ने अभी भी किया परेशान

भले ही अधिकतम तापमान में कमी आई है लेकिन उमस के कारण ‘महसूस किया जाने वाला’ तापमान यानी हीट इंडेक्स 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को यह इंडेक्स 48.4 डिग्री था। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 59 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिख रहा असर

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि मौसम में यह बड़ा बदलाव मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आया है। इस मौसमी सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा।

Author: Gaurav Malhotra

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles