‘हर बात का हिसाब होगा’, CM शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम से बड़ा ऐलान, कुर्सी छोड़ते ही उठाया यह कड़ा कदम!

West Bengal News: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को नंदीग्राम में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचार का हिसाब लिया जाएगा। संवैधानिक नियमों के कारण वह नंदीग्राम सीट छोड़ रहे हैं, लेकिन यहां विकास कार्य तेजी से जारी रहेंगे।

- Advertisement -

हिंसा और अत्याचार का पूरा हिसाब होगा

शुभेंदु अधिकारी ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले और हत्याओं को भुलाया नहीं जा सकता। पिछली सरकार के दौरान हमारे निर्दोष कार्यकर्ताओं पर हजारों झूठे मामले दर्ज किए गए थे। अब इन सभी मामलों की जांच होगी।

मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं से खास अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा बदले की राजनीति में बिल्कुल विश्वास नहीं करती है। विरोधियों के खिलाफ हर कार्रवाई पूरी तरह से कानूनी रास्ते से होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विकास कार्यों में नहीं आएगी कोई कमी

संवैधानिक नियमों और जरूरी बाध्यताओं के तहत शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा देना पड़ रहा है। इसके बावजूद उन्होंने स्थानीय जनता को पूरा भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि लोगों को विकास और सेवा कार्यों में कभी कोई कमी महसूस नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने यहां एक अहम प्रशासनिक बैठक भी की।

- Advertisement -

नंदीग्राम क्षेत्र के विकास और जनसंपर्क कार्यों की विशेष जिम्मेदारी अब सांसद सौमेंदु अधिकारी को सौंपी गई है। वह मुख्यमंत्री के भाई हैं और इलाके की जमीनी हकीकत को समझते हैं। इसके साथ ही पार्टी ने पांच अन्य भाजपा विधायकों को भी अलग-अलग क्षेत्रों की अहम जिम्मेदारी देने की बड़ी घोषणा की है।

अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम की जनता ने उन पर हमेशा बहुत गहरा भरोसा जताया है। वह इस प्यार और विश्वास का कर्ज विकास कार्यों के जरिए जरूर चुकाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आगामी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दिलाने की भावुक अपील जनता से की है।

Author: Sourav Banerjee

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles