सावधान! बाजार में जहर जैसे आम, केमिकल से पके फलों की पहचान के 5 आसान तरीके

Hyderabad News: आम का मौसम आते ही बाजारों में फलों की बहार आ जाती है, लेकिन इस साल आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। हैदराबाद में हाल ही में भारी मात्रा में केमिकल से पकाए गए आम जब्त किए गए हैं। ये केमिकल युक्त फल स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

इन आमों को जल्दी पकाने और आकर्षक पीला रंग देने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे जहरीले रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। इनके सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना, सांस लेने में तकलीफ और पेट की गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

रंग और बनावट से करें पहचान

प्राकृतिक रूप से पके आमों का रंग हल्का पीला या कहीं-कहीं हरा हो सकता है, लेकिन केमिकल वाले आम बेहद चटक और एक समान पीले दिखते हैं। यदि आपको फलों की टोकरी में सभी आम बिल्कुल एक जैसे चमकदार और पीले दिखाई दें, तो सावधान हो जाएं। यह कृत्रिम रूप से पकाने का सबसे बड़ा संकेत हो सकता है।

छूकर देखना भी एक अचूक तरीका है। केमिकल से पकाए गए आम बाहर से सख्त लग सकते हैं, जबकि अंदर से वे जरूरत से ज्यादा गले हुए महसूस होते हैं। इसके विपरीत, प्राकृतिक रूप से पका हुआ आम दबाने पर हल्का नरम और एक जैसा महसूस होता है। साथ ही, बहुत सस्ते या बेमौसम वाले आम खरीदने से बचें।

फल खरीदते समय हमेशा उसके डंठल के पास गौर से देखें। अगर वहां काले धब्बे या दबे हुए निशान दिखाई दें, तो यह इंजेक्शन के कारण हो सकता है। कोशिश करें कि मौसमी और स्थानीय किसानों से ही आम खरीदें। घर लाने के बाद फलों को कुछ घंटों तक सामान्य हवा में रखें, ताकि उनमें मौजूद रसायनों का प्रभाव कम हो सके।

Author: Asha Thakur

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories