साउथ एक्शन-थ्रिलर ‘मृत्युंजय’ 3 अप्रैल को Netflix पर होगी रिलीज, थिएटर में नहीं कमा पाई थी धमाल

Entertainment News: साउथ एक्टर श्री विष्णु की फिल्म ‘मृत्युंजय’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हुसैन शाह किरण के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

थिएटर में फ्लॉप, OTT से मिलने की उम्मीद

नेटफ्लिक्स केऐप कैटलॉग के अनुसार, ‘मृत्युंजय’ 3 अप्रैल से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जा सकता है, जिससे नई ऑडियंस तक पहुंचने का मौका मिलेगा। थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने वाली इस फिल्म को अब ओटीटी से बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। फिल्म में रेबा मोनिका जॉन लीड रोल में हैं, जबकि वीर आर्यन विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी: एक रिपोर्टर की खतरनाक जांच

‘मृत्युंजय’की कहानी जय नाम के एक रिपोर्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। बचपन के गहरे सदमे के कारण वह रहस्यमयी मामलों की ओर खिंचता है। हैदराबाद में लगातार हो रही मौतों की जांच वह खुद करने का फैसला करता है। धीरे-धीरे यह जिज्ञासा एक खतरनाक जांच में बदल जाती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक आम आदमी सच्चाई की तलाश में अपनी सीमाओं से आगे निकल जाता है।

फिल्म में ये कलाकार हैं शामिल

फिल्म मेंबेबी उहा, सुधर्शन, अय्यप्पा शर्मा और राचा रवि जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। संदीप गुन्नम और विनय चिलकापाटी ने इस फिल्म का निर्माण किया है। संगीत काल भैरव ने दिया है। फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्साह है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories