Entertainment News: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ के बाद अब एक और बड़ी बॉलीवुड फिल्म के सेट से वीडियो लीक हो गए हैं। मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अपकमिंग फिल्म के कुछ क्लिप्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में अहान पांडे और शरवरी वाघ साथ नजर आ रहे हैं।
दोनों ही स्टार्स ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टनिंग और कूल लग रहे हैं। अहान पांडे और शरवरी वाघ फिलहाल यूके (United Kingdom) की खूबसूरत लोकेशंस पर इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म ‘सैयारा’ से चर्चा बटोरने के बाद अहान ने इस नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स में फैंस को अहान और शरवरी की फ्रेश जोड़ी की पहली झलक देखने को मिली है। इन क्लिप्स में दोनों एक्टर्स यूके के एक शहर की सड़क पर एक बेहद खास सीन की तैयारी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
अहान पांडे न्यू हेयरस्टाइल और ब्लैक कपड़ों में दिख रहे हैं। वहीं शरवरी वाघ ने शर्ट, स्कर्ट और घुटनों तक ऊंचे बूट्स कैरी किए हुए हैं। डायरेक्टर अली अब्बास जफर कैमरे चालू होने से ठीक पहले दोनों कलाकारों को शॉट की बारीकियां समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक्शन-रोमांस का तड़का और बॉबी देओल की धमाकेदार एंट्री
इस अपकमिंग फिल्म में अहान पांडे और शरवरी वाघ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक यह एक बड़े बजट की ‘एक्शन-रोमांस’ फिल्म होने वाली है। फिल्म की कहानी में अहान पांडे एक खतरनाक गैंगस्टर का रोल प्ले करते नजर आ सकते हैं।
अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सुपरस्टार बॉबी देओल और ऐश्वर्य ठाकरे भी बेहद अहम और दमदार किरदारों में नजर आएंगे। इस मेगा बजट प्रोजेक्ट को बॉलीवुड के प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनाया जा रहा है।
Author: Manisha Thakur

