Chamba Murder Case: हिमाचल में ड्राइवर की खौफनाक हत्या, लव अफेयर के चक्कर में नाले में फेंकी लाश, 3 अरेस्ट

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीसा थाना पुलिस ने चालक हरविंद्र सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। प्रारंभिक तफ्तीश में पुलिस ने इस मर्डर का कनेक्शन लव अफेयर से जोड़ा है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक हरविंद्र सिंह पेशे से एक ड्राइवर था। उसका गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जब इस बात की जानकारी लड़की के परिवार वालों को हुई, तो उन्होंने हरविंद्र को सबक सिखाने का प्लान बनाया। आरोपियों ने उसे बातचीत के बहाने कमरे से बाहर बुलाया था।

लव अफेयर के चक्कर में वारदात को दिया अंजाम

योजना के मुताबिक, आरोपी हरविंद्र को एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां दोनों पक्षों में बहस काफी बढ़ गई। इसके बाद आरोपियों ने हरविंद्र पर हमला कर दिया। इस मारपीट में गंभीर चोटें आने की वजह से ड्राइवर हरविंद्र सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

आरोपियों ने अपने इस क्राइम को छिपाने के लिए एक नई साजिश रची। उन्होंने हरविंद्र के शव को एक गाड़ी में डाला और पास के एक गहरे नाले में फेंक दिया। आरोपी इस पूरी वारदात को एक आम रोड एक्सीडेंट का रूप देना चाहते थे ताकि पुलिस को शक न हो।

सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक टीम ने खोले राज

तीसा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किए और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर सिर्फ 4 घंटे में तीनों आरोपियों को दबोच लिया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विशेष फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल और उस वाहन की बारीकी से जांच की है। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को गाड़ी के भीतर से खून के धब्बे और कमरे से कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई होगी।

Reported By: Sunita Gupta

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories