इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल, बेजुबान कुत्ते के साथ शख्स की हैवानियत देख दहल जाएगा दिल

Chhattisgarh News: समाज में इंसानियत किस हद तक गिर सकती है, इसका एक बेहद शर्मनाक उदाहरण सामने आया है। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला उजागर हुआ है, जिसने सभ्य समाज को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां एक अधेड़ व्यक्ति ने बेजुबान स्वान (कुत्ते) के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस घिनौनी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और लोग आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

देर रात वायरल हुआ हैवानियत का वीडियो

मंगलवार देर रात इंटरनेट पर एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो सरकंडा के चिंगराजपारा इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति बेजुबान कुत्ते के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करता नजर आ रहा है। यह दृश्य बेहद विचलित करने वाला और अमानवीय है। बेजुबान जानवर के साथ ऐसी क्रूरता देखकर आम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग पुलिस से आरोपी के खिलाफ तुरंत सख्त एक्शन लेने की लगातार अपील कर रहे हैं।

समाजसेविका ने की आरोपी की पहचान, थाने में शिकायत

इस अमानवीय घटना को समाजसेविका अंकिता पांडेय शुक्ला ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने वायरल वीडियो के आधार पर अपने स्तर पर पड़ताल शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की पूरी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद आरोपी की पहचान चिंगराजपारा निवासी भुनेश्वर भोई के रूप में हुई। अंकिता ने बिना कोई देरी किए सरकंडा थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने पुलिस से बेजुबान जानवर को न्याय दिलाने और आरोपी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories