Himachal Pradesh: कसोल के होटल में रशियन महिला डीजे की संदिग्ध मौत, रेव पार्टी में ड्रग्स ओवरडोज का गहराया शक

Himachal Pradesh News: कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट कसोल में एक विदेशी महिला की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मृतका की पहचान रूस की रहने वाली एक मशहूर डीजे आर्टिस्ट के रूप में की है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय होटल के एक कमरे में दो दिन पहले रशियन महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस नशीले पदार्थों के अत्यधिक सेवन यानी ड्रग ओवरडोज के एंगल से भी गहराई से जांच कर रही है।

कसोल की रेव पार्टी के बाद बिगड़ी रशियन डीजे की तबीयत

प्राथमिक जानकारी के अनुसार रशियन डीजे आर्टिस्ट बीते 7 से 11 जून तक कसोल में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी में परफॉर्म करने आई थी। इवेंट खत्म होने के बाद वह इसी होटल में रुकी हुई थी। पुलिस अब होटल के स्टाफ और पार्टी के आयोजकों से लगातार पूछताछ कर रही है।

कुल्लू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना ने घाटी में चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Reported By: Sunita Gupta

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories