सिवानी में जमीन विवाद के चलते कलयुगी बेटे ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट

Bhiwani News: हरियाणा के सिवानी में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीन विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ वार करके अपने 66 वर्षीय बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

- Advertisement -

मृतक बुजुर्ग की पहचान हरिराम के रूप में हुई है। आरोपी की मां बीरमती ने पुलिस डिपार्टमेंट को बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे वह और उनके पति घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा संदीप देर रात घर लौटा और आते ही झगड़ा करने लगा।

बीच-बचाव करने आई मां के सामने पिता पर किया अटैक

जब मां बीरमती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो गुस्से में पागल संदीप ने हाथ में लिए सुए से पिता हरिराम पर जानलेवा हमला कर दिया। बुजुर्ग पिता को लहूलुहान करने के बाद जब आरोपी मां की तरफ बढ़ा, तो उन्होंने पड़ोसी के घर भागकर अपनी जान बचाई।

गंभीर रूप से इंजर्ड हरिराम को तुरंत सिवानी के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया। हिसार के सरकारी अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन पर पहुंचकर जरूरी एविडेंस कलेक्ट किए हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles