पंजाब के मोहाली में भीषण सड़क हादसा, हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाज सेवी और उद्योगपति के बेटे सहित तीन लोगों की मौत

Una News: पंजाब के मोहाली-कुराली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस भीषण दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तीन निवासियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में क्षेत्र के एक नामी सीनियर एडवोकेट और मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के एक प्रसिद्ध व्यापारी के बेटे-बहू शामिल हैं।

- Advertisement -

हादसे का शिकार हुए लोग चंडीगढ़ में एक मैरिज फंक्शन में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान देहलां गांव के सीनियर एडवोकेट और समाज सेवी सुरेश ऐरी के रूप में हुई है। उनके साथ गाड़ी में मौजूद मैहतपुर के उद्योगपति शम्मी जैन के बेटे आदित्य जैन और उनकी पुत्रवधू की भी जान चली गई।

कंटेनर की अचानक ब्रेक से हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

यह भीषण एक्सीडेंट खरड़ के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा के नजदीक हुआ। घड़ूंआ थाना पुलिस के अंतर्गत मोहाली-कुराली हाईवे पर आगे चल रहे एक बड़े कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

- Advertisement -

पुलिस कर रही है मामले की जांच और क्षेत्र में मातम

पुलिस स्टेशन घड़ूंआ की टीम अब इस पूरी घटना की कानूनी जांच कर रही है। शुरुआती इनवेस्टिगेशन में ओवरस्पीडिंग या ड्राइवर को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अभी तक हादसे के असली कारणों की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।

इस दुखद घटना की खबर मिलते ही पूरे ऊना जिले और खासकर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाज सेवी सुरेश ऐरी चड़तगढ़ में वृद्धजनों के लिए बने एक शेल्टर होम के फाउंडर प्रेसिडेंट भी थे। इस सामाजिक नुकसान से पूरे क्षेत्र के लोग बेहद दुखी हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles