इंटरकास्ट मैरिज के बाद पत्नी ने की धोखाधड़ी, ऑस्ट्रेलिया जाकर पति को किया ब्लॉक, कर्ज के तनाव में पिता की मौत

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इंटरकास्ट मैरिज के बाद विदेश जाने का सपना देखने वाले एक युवक की जिंदगी पूरी तरह बर्बाद हो गई। शादी के महज दो महीने बाद ऑस्ट्रेलिया गई पत्नी ने वहां पहुंचते ही पति से दूरी बना ली। इस सदमे और कर्ज के तनाव में युवक के पिता की भी मौत हो गई।

- Advertisement -

पीड़ित संजीव कुमार पिहोवा के बिलोचपुरा गांव का रहने वाला है। संजीव की शादी 30 अक्टूबर 2022 को हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में दोनों साथ रहे और हनीमून के लिए शिमला भी गए। दोनों ने तय किया था कि वे ऑस्ट्रेलिया जाकर अपना बेहतरीन फ्यूचर सेटल करेंगे।

एजेंट के जरिए 24 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा सिडनी

संजीव ने अपनी पत्नी को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी भेजने के लिए कुरुक्षेत्र के एक एजेंट के माध्यम से करीब 24 लाख रुपए खर्च किए। इसके लिए उसने अपनी चलती हुई बेकरी शॉप का सारा सामान बेच दिया और करीब 22 लाख रुपए भारी ब्याज पर उधार लिए थे।

आरोप है कि दिसंबर 2022 में सिडनी पहुंचने के बाद पत्नी लगातार वीजा स्पॉन्सरशिप भेजने के नाम पर बहाने बनाती रही। बाद में पता चला कि ससुराल वालों ने एजेंट से मिलीभगत करके मैरिड होने के बावजूद दस्तावेजों में लड़की को अनमैरिड दिखाकर विदेश भेजा था और पुराना मैरिज रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल करा दिया था।

- Advertisement -

भारत लौटकर दोबारा कराया रजिस्ट्रेशन, फिर किया ब्लॉक

विरोध करने पर सितंबर 2023 में पत्नी भारत लौटी और संजीव के साथ 15 दिन रही। इस दौरान 26 सितंबर 2023 को दोनों ने दोबारा मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद वह फिर ऑस्ट्रेलिया चली गई और इस पूरी प्रोसेस में संजीव के 10 लाख रुपए और खर्च हो गए।

कुछ दिनों बाद पत्नी ने संजीव और उसके पूरे परिवार के मोबाइल नंबर सहित सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए। इस बड़े फ्रॉड के कारण संजीव पर 34 लाख रुपए का कर्ज चढ़ गया। इसी भारी टेंशन के चलते 6 मई 2025 को संजीव के पिता जसवंत सिंह का देहांत हो गया।

न्याय के लिए ऑस्ट्रेलिया एंबेसी और पुलिस से लगाई गुहार

संजीव वर्तमान में हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपए सिर्फ ब्याज की किस्त भरने को मजबूर है। थक-हारकर पीड़ित ने अब दिल्ली स्थित ऑस्ट्रेलियाई दूतावास में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही वह कुरुक्षेत्र के एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त लीगल एक्शन की मांग करेगा।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 34 लाख की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र...

Related Articles