हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, मंडी और कुल्लू में 574 पेटी बीयर और देसी शराब बरामद

Mandi News: पंजाब से हिमाचल प्रदेश में होने वाले अवैध शराब व बीयर के कारोबार के खिलाफ स्टेट टास्क फोर्स और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीमों ने मंडी और कुल्लू के भुंतर में अलग-अलग मामलों में कुल 574 पेटी बीयर और आठ पेटी देसी शराब बरामद की है।

- Advertisement -

पर्यटन स्थलों पर खपाई जानी थी बीयर की बड़ी खेप

आशंका जताई जा रही है कि बीयर की इस बड़ी खेप को पर्यटन स्थलों लाहुल-स्पीति और कुल्लू जिलों में खपाया जाना था। पुलिस और आबकारी विभाग ने मामले दर्ज कर गहन छानबीन शुरू कर दी है। मंडी में स्टेट टास्क फोर्स ने नाकेबंदी के दौरान 519 पेटियों से भरा एक ट्रक पकड़ा है।

बैजनाथ के ट्रक चालक लक्की को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भुंतर में आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर एक जीप से 55 पेटी बीयर व आठ पेटी देसी संतरा शराब बरामद की है। बीयर मामले में पुलिस ने ट्रक चालक बैजनाथ के गांधीग्राम निवासी लक्की को गिरफ्तार किया है। गाड़ी के असली मालिक की तलाश की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लगाया था नाका

मंडी में स्टेट टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक नंबर एचपी 65ए- 3114 को जांच के लिए रोका गया। जब टीम ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में बीयर की पेटियां मिली।

- Advertisement -

चालक नहीं दिखा पाया वैध दस्तावेज, ट्रक मालिक की तलाश

एसटीएफ की टीम ने चालक से बीयर के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज या परमिट दिखाने को कहा, तो वह कोई भी रिकार्ड पेश नहीं कर पाया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। जांच करने पर ट्रक से 161 पेटियां किंगफिशर और 358 पेटियां ट्यूबर्ग बीयर की पाई गईं।

भुंतर में चेकिंग के दौरान जीप से पकड़ी गई अवैध शराब

दूसरे मामले में आबकारी विभाग कुल्लू की टीम ने भुंतर क्षेत्र में एक जीप को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान जीप से पंजाब में बिक्री के लिए अधिकृत किंगफिशर और ट्यूबर्ग ब्रांड की 55 पेटियां बीयर और आठ पेटियां देसी शराब (संतरा) बरामद की गईं। चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी। आबकारी विभाग के आयुक्त अरविंद शर्मा ने कहा कि विभाग अवैध शराब माफिया के खिलाफ अपनी पैनी नजर बनाए हुए है और कार्रवाई तेज की जाएगी।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles